रामपुर: रतनपुरा गाँव की पुलिया के पास सड़क खराब होने के कारण बाइक सवार युवक बाइक से फिसलकर घायल, अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Oct 13, 2024 थाना अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा गांव की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क खराब होने की वजह से बाइक से फिसल कर नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है, जहां पर उपचार चल रहा है । घटना रविवार शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है । घटना के बाद घायल बाइक सवारी युवक के परिजिनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।