रामपुर: ग्राम क्योरार में 18 वर्षीय युवक को सोते समय सांप ने काटा, इलाज के दौरान ज़िला अस्पताल में हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 13, 2024 थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम क्योरार निवासी 18 वर्षिय आनन्द बाबू अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सौ रहे थे। रविवार की सुबह 4 बजे आनन्द बाबू को साँप ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर घर वाले जाग गए। देखा चारपाई पर साँप था जो दीवार के सुराख में घुस गया। आनन फानन में युवक को परिजन ज़िला अस्पताल लेकर पहुँचे। इलाज के दौरान मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का PM किया गया।