कानपुर: आगामी छठ पर्व को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने अपने आवास पर छठ पूजा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की
आगामी छठ पर्व को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने शनिवार 12.30 बजे अपने आवास पर सिंचाई विभाग, नगर निगम, दूरसंचार विभाग और केस्को के अधिकारियों के साथ बैठक कर घाटों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि घाटों पर बार-बार निरीक्षण की नौबत नहीं आनी चाहिए। इस बार ऐसी स्थाई व्यवस्था की जाए, जिससे हर वर्ष पुनः वही समस्या उत्पन्न ना हो।