बखरी: सुपौल के टॉप-10 अपराधी में शामिल शंभू चौधरी को पुलिस ने सोनमा गांव से किया गिरफ्तार, प्रभारी थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
बखरी पुलिस और सुपौल एसटीएफ ने थाना क्षेत्र के सोनमा गांव से एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष उदय शंकर कुमार ने बताया कि सुपौल जिला के किशनपुर थाना क्षेत्र के अंदौली वार्ड 7 निवासी जय नारायण चौधरी के पुत्र शंभू चौधरी सुपौल का टॉप टेन अपराधी की सूची में एक है।