भभुआ: खरीगावां संतोषी मंदिर के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पलटी, बाइक चालक घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 15, 2025 जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे खरीगावां संतोषी मंदिर के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा। घायल व्यक्ति खरीगावां का रहने वाला प्रमोद सिंह बताया जाता है।