मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को पमशाला में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन में शामिल होने के बाद कार्यक्रम स्थल परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन लाभ लिया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। रविवार की शाम सात बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी