केकड़ी: केकड़ी में महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
Kekri, Ajmer | Sep 6, 2024 केकड़ी में अजमेर रोड़ निवासी एक युवक ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया हैं।विषाक्त का सेवन करते ही युवक के परिजन उसे लेकर तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचे।चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।युवक ने पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है।बताया की एक महिला उसे ब्लैकमेल कर पैसा मांग रही थी।प्रकरण में पुलिस जांच जारी है।