जनपद के सबसे विशाल मेले के रूप में मनाया जाने वाला उर्स मेला सिराथू के कड़ा दरगाह में ख़्वाजा कड़क शाह की मजार पर मनाया जाता है।हर समाज की तरफ से चादरें चढ़ाई जाती है।मंगलवार देर रात सूफ़ी समाज की ओर से चादर चढ़ाई गई है।सूफ़ी अफ़सर बाबा और उनके साथियों ने मज़ार पर चादर चढ़ाया फिर यहां के मुतवल्ली वली अशरफ का फूलों के साथ स्वागत किया और उर्स की मुबारकबाद दी है।