बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरटोपी से नोनीहाट की ओर जा रही मोटरसाइकिल का मोतीहारा पुल के पास अचानक संतुलन बिगड़ गया बताया जाता है कि तीखा मोड़ रहने के कारण सामने से आ रही वाहन से चकमा खाकर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। घटना गुरुवार 3:00 बजे की बताई जाती है चालक घायल हो गया। घायल को उठाकर निजी वाहन से जरमुंडी अस्पताल भेज दिया गया।