गैरतगंज: गैरतगंज में सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ, जल संरक्षण का दिया संदेश
जल ही जीवन का आधार है। इसी भावना के साथ “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे सांची विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. प्रभु राम चौधरी ने गैरतगंज में सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में आमजन, राहगीरों एवं जरूरतमंदों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान ड