गिर्वा: भूपालपुरा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर भूपेंद्र रावल पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 14, 2024 उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में गत दिनों हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र रावल पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का किया प्रयास तो आरोपी का पैर टूट गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का इलाज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।