मोकामा थानांतर्गत तपस्वी घाट पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे गंगा नदी में स्नान के लिए गए एक महिला बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद स्थानीय युवकों ने बेहोश महिला को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रेत्तर करवाई के साथ शिनाख्त कराने में जुटी है।