मंडी: मंडी की सुकेती खड्ड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव निकालकर शुरू की जांच, पहचान नहीं हो पाई
Mandi, Mandi | Nov 21, 2025 मंडी की सुकेती खड्डु में शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार, कुछ लोग सुकेती खड्ड के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने विश्वकर्मा मंदिर के नीचे खड्ड में शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खड्ड से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।