जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर घाट नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई। दरअसल छात्रा अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने के लिए जुड़ावनपुर घाट पर गई थी। घटना रविवार के दिन के लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। काफी मशक्कत करने के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर आई है।