फिरोज़ाबाद: पुलिस ने चिस्ती नगर इलाके में चल रहे जुआ सट्टा के गोरख धंधे के खेल को किया उजागर
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार की दोपहर चिस्ती नगर इलाके में चल रहे जुआ सट्टा के खेल को छापे के दौरान उजागर किया है। पुलिस ने मोके से संचालक समेत जुआ सट्टा खेल रहे 10 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिनके कब्जे से तास की गड्डी ऒर 25490 ₹ की नकदी बरामद हुयी है