देसूरी: देसूरी पहुंचे पूर्व मंत्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, बोले- सीजफायर पर सवाल उठाने वाले बॉर्डर पर जाएं, देश मजबूत स्थिति में
Desuri, Pali | Sep 29, 2025 देसूरी उपखंड क्षेत्र के सोनाणा खेतलाजी सारंगवास नवीधाम मे सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा सोमवार शाम 5 बजे पहुंचे। उन्होंने खेतलाजी के दर्शन किए, जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने उनका स्वागत किया ओर महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बिट्टा ने सीजफायर पर सवाल उठाने वालों की कड़ी आलोचना की।