गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर स्थित गौशाला में गौ सेवा के बाद मुख्यमंत्री ने मासूम को कराया अन्नप्राशन
गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान गोशाला में गायों को गुड़ , दूध रोटी खिलाया। वहीं छः माह की श्रीशा जयसवाल पुत्री वैभव जयसवाल निवासी साहबगंज गोरखपुर को अन्नप्रासन कराया। मंदिर में आए हुए तमाम श्रद्धालु और दर्शनार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात भी की और अपना आशीर्वाद लोगों को दिया।