अमरिया: तहसील अमरिया में डीएम-एसपी ने सुनी जनशिकायतें, 9 का किया निस्तारण
तहसील अमरिया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को 10 बजे किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी गई और उनका निस्तारण किया गया। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव ने तहसील अमरिया में जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। अमरिया में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।