सारठ: सारठ प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा शिविर का आयोजन, लगभग एक करोड़ की संपत्ति का वितरण
Sarath, Deoghar | Sep 14, 2025 सारठ प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार शाम 4 बजे तक आयोजित विधिक सेवा प्राधिकार सह सशक्तिकरण शिविर में मधुपुर कोर्ट की जज पूर्णिमा तिर्की व BDO सीके सिंह ने कई लाभुकों के बीच करीब एक करोड़ की परिसंपति का वितरण किया। वही लोगों को कानूनी अधिकार की जानकारी देकर गरीब व वंचित लोगों को सहजता से न्याय दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मदद देने की बात कही गई।