कानपुर: तुफानी बारिश के बाद शहर में बिजली के पोल उखड़े, आवागमन बाधित, संजय वन रोड का देखिए हाल
किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय वन में रोड पर तुफानी बारिश का असर देखने को मिला है। बारिश के साथ आए तूफान ने शहर भर तबाही मचाई। पेड़ उखाड़ कर बिजली के तारों में झूलने लगे। जिसकी वजह से बिजली पोल उखाड़ कर सड़क पर लटक गए। आवागमन बाधित हो गया। वहीं नगर निगम की टीमें रास्ते से गिरे हुए पेड़ों को हटाने के काम में जुटी है.