बरेली: चोरी के मामले में एक महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई FIR, जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। महिला सुभाषा ने बताया कि वह रामपुर गार्डन में किराए के मकान में रहती हैं और उनके यहां शिवम सिंह आया जो कि सुभाषा के ही गाँव का रहने वाला है। महिला ने उक्त व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।