ओबरा: चपरी एफसीआई गोदाम के पास डंफर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, शिक्षिका पत्नी घायल
ओबरा थाने के चपरी निवासी 33 वर्षीय अमृत राज की मौत चपरी एफसीआई गोदाम के पास डंफर की टक्कर से गुरुवार के अपराह्न 4 बजे हो गई। बताया जाता है कि अमृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेल से छुट्टी के बाद अपनी पत्नी शिक्षिका सोनम ऋतिका को लेकर बाइक से घर चपरी लौट रहे थे तभी एफसीआई गोदाम के पास डंफर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।