झाझा: +2 कुमार हरिशंकर विजय उच्च विद्यालय केशवपुर परिसर में लगे मेनगेट का चोरी करने का हुआ प्रयास
Jhajha, Jamui | Feb 7, 2024 +2 कुमार हरिशंकर विजय उच्च विद्यालय के परिसर में लगे मेनगेट को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया, हालांकि चोरों का प्रयास सफल नही हो सका। मेनगेट की चोरी के प्रयास में गेट लगे दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर जिप सदस्य प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह मौके स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया। मामले को लेकर थाना में आवेदन नही दिया गया है।