राजपुर प्रखंड में धान खरीद का कार्य इस बार संतोषजनक रहा। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के 17 पैक्स और एक व्यापार मंडल के माध्यम से कुल 20,211.802 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इस दौरान प्रखंड के 1950 किसानों ने अपना धान बेचा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि धान अधिप्राप्ति अभियान के तहत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिला रहा है।