प्रखंड क्षेत्र की नवगईं पंचायत स्थित माता पीड़ाहारी क्रीड़ा मैदान पर शनिवार को दिन के 2 बजे स्वर्गीय शिवनंदन सिंह स्मृति पंचायत स्तरीय क्रिकेट महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को अपनी पंचायत के सात और बाहरी क्षेत्र के चार खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति दी गई है। मुख्य अतिथि सुनील सिंह