पचरुखी: तरवारा मोड़ से दो शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के तरवारा मोड़ से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुआरी बिचली पट्टी निवासी श्रीभगवान यादव और रूपेश यादव शामिल हैं। बुधवार को दोनों बंदियों को पुलिस ने फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।