सोहावल: बलबल का पुरवा गांव में अग्निपीड़ितों में बांटी राहत सामग्री, आग से 6 परिवारों की गृहस्थी हुई थी राख
इस अग्निकांड में इन परिवारों को भारी नुकसान पहुंचा। इसकी सूचना पर समाजसेवी राजन पांडेय की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान कराई गई। मौके पर पहुंचे उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय ने सभी परिवारों को दरी चद्दर नगद सहायता राशि उपलब्ध कराई। समाजसेवी ने कहा कि इन परिवारों के पास अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि की तरफ से मदद न पहुंचना बहुत दुखद है।