दुधि: शक्तिनगर में लूट के आरोपी की मुठभेड़ में हुई घायल, लूटे गए जेवरात और पिस्टल बरामद, एक गिरफ्तार
शक्तिनगर पुलिस ने बस स्टैंड काली मंदिर के पास हुई स्वर्णाभूषण लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।यह कार्रवाई शुक्रवार शनिवार की मध्यरात लगभग 1 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।