बागपत: कस्बा टटीरी स्थित हाइवे पर बाइक फिसलने से चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baghpat, Bagpat | Sep 28, 2025 कोतवाली बागपत क्षेत्र के महेशपुर चोपडा गांव निवासी यशपाल के मुताबिक वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार की रात करीब साढे नौ बजे बाइक पर सवार होकर खेकडा से अपने घर लौट रहा था। जब वह कस्बा टटीरी स्थित हाइवे पर पहुंचा तो अचानक बाइक फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।