चौसा प्रखंड मुख्यालय में इस वर्ष भी काफी धूमधाम के साथ काली पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में गुरुवार को पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। देर शाम मां काली की प्रतिमा का विसर्जन मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर से निकालते हुए स्थानीय पोखर में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर हज़ारों श्रद्धालु मौजूद रहे।