इंदौर: गंगवाल बस स्टैंड का निरीक्षण करने पर आयुक्त ने गंदगी पाई, संबंधित एजेंसी पर लगाया ₹10,000 का जुर्माना
Indore, Indore | Feb 20, 2025 इंदौर नगर निगम के आयुक्त ने गंगवाल बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगवाल बस स्टैंड से रोजाना लगभग 180 बसों का संचालन होता है। जहां पर निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने रेन बसेरों में गंदगी मिलने पर 10 हजार रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।