मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दिसंबर में बढ़े पर्यटक, पिछले साल से 677 अधिक सैलानी पहुंचे, आय में हुई ₹30 लाख की वृद्धि
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दिसंबर 2025 के दौरान पर्यटकों की संख्या और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। नववर्ष के उत्सव को लेकर देश-विदेश से आए पर्यटकों ने बांधवगढ़ को अपनी पहली पसंद बनाया, जिसका सीधा असर पर्यटन आंकड़ों पर देखने को मिला।1 दिसंबर से 31दिसंबर 2025 के बीच पिछले वर्ष की तुलना मे कुल 677 अधिक पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे।