जनपद के मिश्री थाना क्षेत्र के बूढ़े पुरवा गांव के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो के सामने अचानक एक भैंस आ गई। ऑटो का संतुलन बिगड़ने के कारण ऑटो भैंस से जाकर टकरा गया था। जिसके बाद ऑटो पलट गया हादसे में ऑटो में सवार एक बच्चे सहित चार लोग जख्मी हो गए थे। सभी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने एक बच्चे और महिला को जिला अस्पताल भेज दिया है।