थावे: गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से कीमती सामान चोरी, तीन युवक गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
थावे छपरा रेल खंड पर स्थित गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के डब्बे से कीमती सामान की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई थी। इस मामले में प्राथमिक की दर्ज करने के साथ ही आईपीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दी।