सिवनी: मंत्री विश्वास सारंग का सिवनी दौरा, ढोल-ताशों और आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत
Seoni, Seoni | Dec 22, 2025 मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग सोमवार को जिला सिवनी के प्रवास पर पहुँचे। सिवनी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस दौरान ढोल-ताशों की गूंज और भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।