कांकेर: ग्राम चांवड़ी में 83 वर्षों से जारी राज्य स्तरीय रामधुनी प्रतियोगिता सम्पन्न, विधायक सावित्री मंडावी रहीं मुख्य अतिथि
Kanker, Kanker | Sep 14, 2025 कांकेर जिलें के ग्राम चांवड़ी में विगत 83 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय रामधुनी प्रतियोगिता इस वर्ष भी भव्यता के साथ सम्पन्न हुई। यह आयोजन ग्रामवासियों एवं आयोजक समिति के संयुक्त प्रयासों से वर्षों से परंपरागत रूप से जारी है, जिसमें आसपास के ग्रामों से भी निरंतर सहयोग मिलता रहा है।