मुंगेर: श्रद्धापुर मध्य विधालय के समीप से 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार
Munger, Munger | Feb 21, 2024 गुप्त सूचना के आधार पर धरहरा थाना पुलिस द्वारा श्रद्धापुर मध्य विधालय के समीप छापेमारी कर 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।मामले को लेकर धरहरा थाना पुलिस द्वारा शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।उक्त जानकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेर ने दी।