मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक–सिकंदरा मार्ग स्थित लौवा मोड़ पर शनिवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने तीन दुकानों में आग लगा दी। घटना के समय एक दुकान के अंदर सो रहे रामआसरे पाल ने अचानक आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलते हुए परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही आसपास के पेट्रोल पंप कर्मी और परिजन मौके पर पहुंचे तथा क