अमरोहा: अमरोहा के पनवाड़ी तालाब पर आधी रात अवैध कब्जा, भू-माफियाओं की नई साजिश नाकाम, SDM ने लेखपाल को लगाई फटकार
Amroha, Amroha | Jun 25, 2025 अमरोहा शहर के पनवाड़ी तालाब पर भू-माफियाओं ने एक बार फिर कब्जे की साजिश रच डाली। सोमवार की आधी रात को जब शहर सो रहा था, तब माफियाओं ने तालाब में मिट्टी का भराव कर कब्जा करने की कोशिश की। सुबह होते ही जब लोगों की नजर इस पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलते ही अमरोहा सदर के एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।