कन्नौज: डीएम दफ्तर में अचानक पहुंचे मंत्री असीम अरुण, कर्मियों में मचा हड़कंप, कई कर्मचारी हुए गायब
कन्नौज कलेक्ट्रेट दफ्तर अचानक पहुंचे मंत्री असीम अरुण ने निरीक्षण किया। डीएम दफ्तर में मंत्री के निरीक्षण के दौरान कई कर्मी गायब मिले। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के साथ मंत्री असीम ने सभी दफ्तरों में औचक निरीक्षण करा है। गैरहाजिर कर्मियों से स्पष्टीकरण और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।