SECL के ठेका श्रमिक की संदिग्ध मौत, खदान के भीतर गश खाकर गिर पड़ा, परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की मांग की
SECL की कुसमुंडा कोल परियोजना के एक निजी कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिक की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है. ग्राम नरईबोध का निवासी मनहरण दास मंगलवार की रात दस बजे ड्यूटी गया हुआ था. बुधवार की सुबह करीब 6 बजे परिजनों को पता चला की वह गश खाकर गिर गया है और उसे आदर्श नगर स्थित SECL के विभागीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए.