जलेसर: किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भानू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तहसील जलेसर परिसर में किया धरना प्रदर्शन
Jalesar, Etah | Jul 16, 2025 तहसील जलेसर क्षेत्र में किसानों को हो रही परेशानी के चलते भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार दोपहर दर्जनों किसान नेताओं ने तहसील जलेसर परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया आरोप है कि खाद समय से न मिलने के कारण किसानों को भारी परेशानी हो रही है खाद ब्लैक में बेची जा रही है।