नदबई–नगर सड़क मार्ग पर बाईपास के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल युवक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर भरतपुर रैफर कर दिया।