दमोह जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 जनवरी को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, दमोह में ‘युवा संगम रोजगार मेला’ आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि मेले में 1000 से अधिक पंजीकृत रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों के लिए अवसर हैं। विभिन्न निजी कंपनियां योग्यता और कौशल के आधार पर चयन करेंगी।