छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज, लोहरदगा की जिला समिति की बैठक मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे लोहरदगा स्थित तेली धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफेसर शिव दयाल साहू ने की। बैठक में जिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।