विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले सभामंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति-वाचन कर घंटी बजाईगई और भगवान की आज्ञा लेकर सभा मंडप के चांदी के पटखोले गए। इसके बाद गर्भगृह के पट खोले गए। पुजारियों नेभगवान का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन के पश्चात क्पूरआरती की।