सीतापुर: शाह महोली के पास सड़क पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो पहिया वाहन चालक को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
जनपद की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के शाह महोली इलाके में सड़क पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो पहिया वाहन चालक को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसको उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सीतापुर जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।