महागामा के उर्जा नगर मेला मैदान में 22 से 30 जनवरी तक होने वाले श्री राम कथा को लेकर दुर्गा मंदिर प्रांगण में जनकल्याण सेवा समिति ऊर्जा नगर महागामा के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैलाश पंजियारा ने की। बैठक में कलश शोभा यात्रा में बाजा,रथ, घोड़ा और गंगाजल कहलगांव से लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।