ग्राम खूंटा में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने समाज के प्रमुख जनों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने पूज्य जैतखाम की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, कल्