डीग: शहर के घंटाघर पर घायल गौवंश की रात में की गई सेवा, राजरानी दामोदर सोनी समिति ने दिखाया जीवदया का उदाहरण
Deeg, Bharatpur | Oct 31, 2025 शहर में मानवता और जीवदया की मिसाल पेश करते हुए राजरानी दामोदर सोनी समिति के सदस्यों ने गुरुवार रात्रि करीब 11 बजे घंटाघर स्थित मुख्य बाजार में घायल गौवंश का उपचार किया। जानकारी के अनुसार, गोवंश के पैर में चोट लगने की सूचना मिलते ही समिति के अध्यक्ष गौरव सोनी सदस्य जतिन शर्मा और सनी सोनी के साथ मौके पर पहुंचे और घायल गौवंश का प्राथमिक उपचार किया।